भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए एक नया ऐप लॅान्च किया है। ऐप की मदद से आप आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। ऐप को कंफर्म टिकट ऐप नाम दिया गया है, इससे आप आसानी से तत्काल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। कंफर्म टिकट ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसे आईआरसीटीसी नेक्स्ट जेनरेशन ऐप के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।
DON'T MISS
उपलब्ध सीट की जानकारी
इस ऐप के जरिए यात्री ट्रेन में सीट की उपलब्धता का पता कर सकते हैं। किसी भी खास रूट से चलने वाली सभी ट्रेन के तत्काल टिकट को चेक किया जा सकता है।
हालांकि, ऐप के जरिए भी तत्काल टिकट के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। यात्रियों को इस ऐप पर विवरण प्राप्त करने के लिए ट्रेन नंबर दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। खास बात यह है कि यह ऐप मुफ्त टिकट रद्द करने की सुविधा भी देता है। ऐप लॅाग इन करने के दौरान निजी जानकारी सेव करने की सुविधा भी देता है। ऐसा करने से यात्रियों का समय बचता है।
