- Advertisement -
Home CURRENT AFFAIRS Indian Railway : बिना दिकक्त के करें तत्काल टिकट बुक, यात्रियों की...

Indian Railway : बिना दिकक्त के करें तत्काल टिकट बुक, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किया ऐप लॅान्च

तत्काल टिकट की बुकिंग करने के लिए रेलवे ने कन्फर्म ऐप लॅान्च किया है। ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसे आईआरसीटीसी नेक्स्ट जेनरेशन ऐप के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए एक नया ऐप लॅान्च किया है। ऐप की मदद से आप आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। ऐप को कंफर्म टिकट ऐप नाम दिया गया है, इससे आप आसानी से तत्काल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। कंफर्म टिकट ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसे आईआरसीटीसी नेक्स्ट जेनरेशन ऐप के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।

उपलब्ध सीट की जानकारी

इस ऐप के जरिए यात्री ट्रेन में सीट की उपलब्धता का पता कर सकते हैं। किसी भी खास रूट से चलने वाली सभी ट्रेन के तत्काल टिकट को चेक किया जा सकता है।

हालांकि, ऐप के जरिए भी तत्काल टिकट के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। यात्रियों को इस ऐप पर विवरण प्राप्त करने के लिए ट्रेन नंबर दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। खास बात यह है कि यह ऐप मुफ्त टिकट रद्द करने की सुविधा भी देता है। ऐप लॅाग इन करने के दौरान निजी जानकारी सेव करने की सुविधा भी देता है। ऐसा करने से यात्रियों का समय बचता है।

- Advertisement -
Exit mobile version