Indian Railway : बिना दिकक्त के करें तत्काल टिकट बुक, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किया ऐप लॅान्च

author-image
Surbhi Gupta
New Update
कंफर्म टिकट ऐप भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए एक नया ऐप लॅान्च किया है। ऐप की मदद से आप आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। ऐप को कंफर्म टिकट ऐप नाम दिया गया है, इससे आप आसानी से तत्काल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। कंफर्म टिकट ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसे आईआरसीटीसी नेक्स्ट जेनरेशन ऐप के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।

उपलब्ध सीट की जानकारी

इस ऐप के जरिए यात्री ट्रेन में सीट की उपलब्धता का पता कर सकते हैं। किसी भी खास रूट से चलने वाली सभी ट्रेन के तत्काल टिकट को चेक किया जा सकता है।

हालांकि, ऐप के जरिए भी तत्काल टिकट के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। यात्रियों को इस ऐप पर विवरण प्राप्त करने के लिए ट्रेन नंबर दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। खास बात यह है कि यह ऐप मुफ्त टिकट रद्द करने की सुविधा भी देता है। ऐप लॅाग इन करने के दौरान निजी जानकारी सेव करने की सुविधा भी देता है। ऐसा करने से यात्रियों का समय बचता है।

भारतीय रेलवे कंफर्म टिकट ऐप आईआरसीटीसी नेक्स्ट जेनरेशन ऐप IRCTC Tatkal Ticket Indian Railways Confirm Ticket App